HomeHimachalSirmaurनैना टिक्कर में आग की भेंट चढ़ी दुकान, लाखों के नुकसान का...

नैना टिक्कर में आग की भेंट चढ़ी दुकान, लाखों के नुकसान का अनुमान

आग पर 3 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। लोगों के अनुसार घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, लेकिन विभाग की गाड़ी समय पर न पहुंचने के कारण लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।

सराहां : जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद के नैना टिक्कर में पराशर कॉम्यूनिकेशन नाम से चल रही एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है।

गत देर शाम पेश आई इस घटना में दुकान में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। इसमें एक लेपटॉप, 4 प्रिंटर, एक फोटो स्टेट मशीन, दो कंप्यूटर और मोबाइल फोन समेत दुकान में रखा अन्य सामान बुरी तरह जल गया। दुकान मालिक के अनुसार आग से 10 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। इसके साथ लगती मनीष अत्री की दुकान को भी आग ने अपनी चपेट में लिया, जिससे दूसरी दुकान का भी कुछ सामान जल गया।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला मैदान में प्लाटों की बिक्री का कार्य लगभग पूरा, 68 लाख की आय

जानकारी के अनुसार वेद पराशर दुकान बंद करके घर निकल गए थे। इस बीच साथ लगती दुकान के मालिक मनीष अत्री ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा है। इस पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग भयानक रूप ले चुकी थी। आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग पर 3 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। लोगों के अनुसार घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, लेकिन विभाग की गाड़ी समय पर न पहुंचने के कारण लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से तोड़ी टांग, घायल हायर सेंटर रेफर

ये भी पढ़ें :
पहलगाम नरसंहार के विरोध में सराहां में सड़कों पर उतरे लोग, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

वशिष्ठ कैमिकल फैक्टरी के गोदाम में भीषण अग्निकांड, दमकल कर्मियों ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More