HomeNationalपहलगाम हमले का बदला, पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

पहलगाम हमले का बदला, पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था।

भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया है। पहलगाम हमले के करीब 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की।

ये हमले मंगलवार की रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। दरअसल, ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लश्कर और जैश के मुख्यालय तबाह कर दिए गए हैं। भारत ने 24 मिसाइलें दागीं। इस एयर स्ट्राइक में कई आतंकियों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें:  ऐतिहासिक उपलब्धि : हिमाचल के डा. कुलदीप बने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जूरी सदस्य, प्रतिष्ठित तकनीकी पद संभालने वाले पहले भारतीय

पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे। भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

बता दें कि पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या के बाद पूरा भारत देश बदले की आग में झुलस रहा था। आखिर मंगलवार को रात भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेनाओं ने 3 से 4 घंटे के भीतर इस जवाबी कार्रवाई को अंजाम दिया।

भारतीय सेना ने कहा, “न्याय परोसा गया है”। आगे की जानकारी के लिए 10 बजे के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत ब्रीफिंग होगी।

ये भी पढ़ें:  नेपाल में 5.0 तीव्रता का भूकंप, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More