HomeHimachalत्रिलोकपुर में बना रक्तदान का रिकॉर्ड, 144 यूनिट ब्लड एकत्रित, जोश और...

त्रिलोकपुर में बना रक्तदान का रिकॉर्ड, 144 यूनिट ब्लड एकत्रित, जोश और उत्साह के साथ उद्यमियों ने निभाया सामाजिक दायित्व

इस मौके पर उद्योगपतियों ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी है और वे आगे भी इस तरह के आयोजनों में सहयोग करते रहेंगे।

नाहन : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के त्रिलोकपुर में वीरवार को ड्रग मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें उद्योगपतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना सामाजिक दायित्व निभाया। इस शिविर में 144 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ, जो सिरमौर में अब तक हुए रक्तदान शिविरों में सबसे अधिक रिकॉर्ड हुआ है।

शिविर में 200 के करीब उद्योगपति पहुंचे थे। इस दौरान सभी ने रक्तदान करने की हामी भर अपने फॉर्म भरे। हालांकि जांच के दौरान कई सदस्यों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं, दवाइयों के सेवन और अन्य कारणों से रक्तदान से वंचित रहना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद शिविर में 144 सदस्यों ने पूरे जोश और जुनून के साथ अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

ये भी पढ़ें:  28 जनवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

इस मौके पर उद्योगपतियों ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी है और वे आगे भी इस तरह के आयोजनों में सहयोग करते रहेंगे। उद्यमियों ने कहा कि रक्तदान करने से न केवल मरीजों को बचाया जा सकता है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

ड्रग मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि वे रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बता दें कि इससे पहले भी ड्रग मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन कालाअंब कई बार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर चुकी है। ड्रग विभाग सिरमौर ने भी इस रक्तदान शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें:  टाटा स्टील कंपनी में रोजगार का सुनहरा मौका, 58 पदों के लिए यहां 7 नवंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू

उधर, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. निशि जसवाल ने बताया कि त्रिलोकपुर में आयोजित शिविर में रक्तदान का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई सामाजिक और अन्य संगठनों ने रक्तदान के शिविरों में रिकॉर्ड बनाएं हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More