HomeHimachalअभी बंद रहेंगे एचआरटीसी के ये नाइट रूट, यात्रियों की ऑक्यूपेंसी भी...

अभी बंद रहेंगे एचआरटीसी के ये नाइट रूट, यात्रियों की ऑक्यूपेंसी भी है कम

शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी)  एहतियाती तौर पर अभी हिमाचल से अमृतसर, जम्मू और पठानकोट के लिए रात्रि बस सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखेगा। निगम प्रबंधन का कहना है कि जब तक पड़ोसी राज्यों में हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक ये रूट बंद रहेंगे। हालांकि, दिन के समय बस सेवाएं नियमित समय के अनुसार चलती रहेंगी।

निगम प्रबंधन का कहना है कि इन रूटों पर यात्रियों की संख्या में भी काफी कमी आई है, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। भारत-पाक तनाव के चलते रात में यात्रियों की संख्या बहुत कम हो गई थी, इसलिए यह फैसला लिया गया है। अमृतसर, जम्मू, कटरा और पठानकोट के लिए निगम लगातार बस रूटों की समीक्षा करेगा और उसी आधार पर बसों को चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  8 अप्रैल तक बंद रहेगी हमीरपुर की मैड़-भगेटू सड़क, DC ने जारी किए आदेश

निगम प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने बताया कि बसों को चलाने को लेकर आगामी दिनों में कोई ठोस फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रूटों की समीक्षा की जाएगी और मंथन के बाद ही नाइट रूटों पर बस सेवा बहाल करने का निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रूटों की जानकारी ले लें और रात में सफर करने से बचें। निगम प्रबंधन का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें:  अंबोटा की निशु सूद बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, चटनी और अचार से प्रतिमाह कमा रहीं 60 हजार का शुद्ध मुनाफा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More