HomeCrimeसिरमौर में 8 ग्राम स्मैक और 480 नशीले कैप्सूल के साथ पुलिस...

सिरमौर में 8 ग्राम स्मैक और 480 नशीले कैप्सूल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया ये शख्स

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस में केस दर्ज कर लिया है।

नाहन : पांवटा साहिब पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम ने एक और नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार डिटेक्शन सेल की टीम ने रविवार शाम आदित्य पुत्र मदन निवासी कामो माजरा, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर के कब्जे से पांवटा साहिब के बहराल में 480 प्रतिबंधित कैप्सूल और 8 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की।

बता दें कि एक सप्ताह के भीतर पुलिस ने जिला में नशा तस्करी के चौथे मामले का खुलासा किया है। पुलिस नशा के कारोबार में संलिप्त लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें:  वरिष्ठ न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर बने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा, ताकि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More