HomeAasthaश्री रेणुकाजी तीर्थ में ज्येष्ठ संक्रांति पर हवन यज्ञ, आहुतियों से भक्तिमय...

श्री रेणुकाजी तीर्थ में ज्येष्ठ संक्रांति पर हवन यज्ञ, आहुतियों से भक्तिमय बना माहौल

इस पावन अवसर पर श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सदस्य राकेश शर्मा, मुख्य पुजारी देवा रमेश कपिल, पंडित रविदत्त, बोर्ड कर्मचारी राजेंद्र दत्त, तारादत्त, वीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह समेत दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

श्री रेणुकाजी : ज्येष्ठ संक्रांति के पावन अवसर पर श्री रेणुकाजी तीर्थ में बुधवार को हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा आयोजित हवन यज्ञ में मुख्य याज्ञिक एवं बोर्ड के सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हवन यज्ञ के दौरान वेद मंत्रोच्चारण और आहुतियों के साथ वातावरण पूरी तरह से धार्मिक और आध्यात्मिक बन गया। मुख्य याज्ञिक इंद्र प्रकाश गोयल ने कहा कि श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

इस पावन अवसर पर श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सदस्य राकेश शर्मा, मुख्य पुजारी देवा रमेश कपिल, पंडित रविदत्त, बोर्ड कर्मचारी राजेंद्र दत्त, तारादत्त, वीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह समेत दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  सांसद के निर्देश : सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए संबंधित विभाग उठाएं ठोस कदम, कार्य योजना की जाए तैयार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More