HomeRashifalआज का राशिफल: बढ़ेंगे कमाई के मौके, कर्ज दिया पैसा आएगा आपके...

आज का राशिफल: बढ़ेंगे कमाई के मौके, कर्ज दिया पैसा आएगा आपके हाथ! कैसे बनाएं अपने दिन को खास, अपनाएं ये उपाय

आज का पंचांग (3 दिसंबर, 2025) तिथि: त्रयोदशी नक्षत्र: भरणी करण: तैतिल पक्ष: शुक्ल योग: परिध वार: बुधवार

आज का पंचांग (3 दिसंबर, 2025)
तिथि: त्रयोदशी
नक्षत्र: भरणी
करण: तैतिल
पक्ष: शुक्ल
योग: परिध
वार: बुधवार

शुभ मुहूर्त: 07:03AM-09:20AM
10:53AM–12:10PM
राहुकाल: 12:10 PM–01:27 PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:50AM–12:31PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। किसी से बहसबाजी होने की संभावना है। आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्य सावधानी से करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

वृष राशि
कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को दबाया जा सकता है, जिससे तनाव बढ़ सकता है। लोगों को समझने में कठिनाई हो सकती है। व्यर्थ धन व्यय हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन दिखाई दे सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: गुड़ का दान करें।

मिथुन राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कोई लेनदार आपके घर आ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नशे से दूर रहें। प्रेम प्रसंग के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिवलिंग पर केसर मिला दूध चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  चूड़ेश्वर सेवा समिति की नई सराय का उद्घाटन, 100 श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा

कर्क राशि
खानपान में संयम रखने की आवश्यकता है। आप भावनात्मक रूप से निर्णय ले पाएंगे। वेबसाइट से धन लाभ की संभावना है। आपके कार्यों की सराहना होगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामुनी
उपाय: कुमारी कन्याओं को केसर-बादाम वाली खीर खिलाएं।

सिंह राशि
आज आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। धन व्यय की संभावना रहेगी। अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। विलासिता पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
उपाय: अधिक से अधिक काले रंग का उपयोग करें।

कन्या राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी वस्तुओं पर निवेश हो सकता है। पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: भिखारी को भोजन कराएं।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 18 अप्रैल 2026: शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल एक साथ

तुला राशि
आज शारीरिक कष्ट हो सकता है। व्यर्थ विवाद होने की संभावना है। अपनी बात मनवाने में कठिनाई होगी। परिस्थितियाँ आपके नियंत्रण में नहीं रहेंगी। मानसिक शांति के लिए मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारा जाएं। प्रेम प्रसंग के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: काला
उपाय: काले रंग की वस्तुओं का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज अधिकांश समय आप एकांत पसंद करेंगे। अनावश्यक यात्राएं हो सकती हैं। निवेश सोच-समझकर करें। कुछ लोग आपसे मदद मांगने आ सकते हैं। चोट लगने का भय रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: गाय की सेवा करें।

धनु राशि
शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है। शारीरिक मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: किसी दिव्यांग व्यक्ति की मदद करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 8 फरवरी 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा राशियों का भाग्य, मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

मकर राशि
दिन हर दृष्टि से शुभ रहेगा। नौकरी और व्यवसाय से धन लाभ संभव है। नए कारोबार को लेकर बातचीत हो सकती है। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपनी बुआ या बहन को हरे वस्त्र दान करें।

कुंभ राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक है। दिन का अधिकांश समय घर पर बीत सकता है। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: भोजन करते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

मीन राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। किसी को समस्या से निकलने में सहायता कर सकते हैं। व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलेगा। पुराना धन वापस मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बने भोजन का दान करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More