HomeCrimeददाहू में गिरि नदी के किनारे जुआ खेल रहे थे ये लोग,...

ददाहू में गिरि नदी के किनारे जुआ खेल रहे थे ये लोग, फिर अचानक आ गई पुलिस

पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। लिहाजा, टीम ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाई और आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा।

नाहन : जिला सिरमौर के पुलिस थाना श्री रेणुकाजी की टीम ने जुआ खेलते हुए 4 लोगों को रंगे हाथों दबोचा है। इन सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ददाहू में गिरि नदी किनारे चार व्यक्तियों रमेश चंद, तपेंद्र सिंह, रवि और रमेश कुमार को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते और जुआ पर लगाए गए करंसी नोट 960 रुपए सहित रंगे हाथों पकड़ा।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना श्री रेणुकाजी में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  PTA की तर्ज पर एकमुश्त नियमित किए जाएं SMC शिक्षक, 12 साल की सेवा के बाद अब और कैसी परीक्षा : संघ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More