होमHimachalSirmaurसांसद अनुराग ठाकुर करेंगे सिरमौर में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ : बिंदल

सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे सिरमौर में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ : बिंदल

इसका शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे त्रिलोकपुर मंडल की ओर से कालाअम्ब से मोटरसाइकिल पर तिरंगे झंडे के साथ होगा। ये यात्रा शंभूवाला पहुंचेगी।

नाहन : भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य के सम्मान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 10 वर्षों में सेना को आधुनिक व मजबूत बनाने के प्रयासों के समर्थन में भाजपा जिला सिरमौर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इस यात्रा का शुभारंभ सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे।

ये बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तिरंगा यात्रा को लेकर नाहन में मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कही। उन्होंने बताया कि 22 मई को नाहन भाजपा के तीनों मंडलों की तिरंगा यात्रा शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि इसका शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे त्रिलोकपुर मंडल की ओर से कालाअंब से मोटरसाइकिल पर तिरंगे झंडे के साथ होगा। ये यात्रा शंभूवाला पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें:  Nagar Panchayat Shillai: शिलाई को नगर पंचायत का दर्जा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

इसी कड़ी में दूसरी यात्रा नाहन भाजपा कार्यालय से शुरू होकर शंभूवाला जाएगी तो धारटी मंडल की तिरंगा यात्रा भी शंभूवाला पहुंचेगी। जहां सांसद अनुराग ठाकुर इस भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। शंभूवाला से सभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर माजरा तक जाएंगे। यात्रा में पूर्व सैनिक प्रमुख रूप से भाग लेंगे।

बिंदल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा, सेना के प्रति कृतज्ञता और मोदी सरकार द्वारा सेना को सशक्त बनाने के प्रयासों का प्रतीक है। सिरमौर में यह तिरंगा यात्रा एक विशाल जन आंदोलन का रूप लेगी, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल होकर देश के प्रति अपनी एकजुटता और सेना के प्रति सम्मान प्रदर्शित करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य देश के युवाओं को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करना भी है।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण पर नेता प्रतिपक्ष जयराम की दो टूक : जेल जाने से नहीं डरते, सांसद-विधायक सब तैयार 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More