HomeSportsनाहन को हराकर रॉयल एफसी चंडीगढ़ बना खालसा फुटबॉल कप का विजेता

नाहन को हराकर रॉयल एफसी चंडीगढ़ बना खालसा फुटबॉल कप का विजेता

देर शाम चंडीगढ़ और नाहन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। खालसा फुटबाल कप में उत्तर भारत की 20 टीमों ने हिस्सा लिया।

नाहन : ऐतिहासिक चौगान नाहन में खेले गए खालसा फुटबॉल कप (7A Side) का खिताब रॉयल फुटबॉल क्लब चंडीगढ़ ने अपने नाम किया। देर शाम हुए फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ ने गोविंदगढ़ फुटबॉल क्लब नाहन को रोचक मुकाबले में पराजित किया।

इससे पूर्व सुबह के समय प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। यमुनानगर, रॉयल चंडीगढ़, देहरादून व गोबिंदगढ़ नाहन ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल फुटबॉल क्लब चंडीगढ़ व गोबिंदगढ़ फुटबॉल क्लब नाहन ने फाइनल मुकाबले में जगह बनाई।

सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान गुरू महक महंत त्रिलोकपुर व उनके शिष्यों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके बाद देर शाम चंडीगढ़ और नाहन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। खालसा फुटबाल कप में उत्तर भारत की 20 टीमों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें:  कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की फीडबैक से बनती है रणनीति : डॉ. बिंदल

प्रतियोगिता के समापन मौके पर युवा नेता जयदीप शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी और जिला फुटबॉल संघ सिरमौर के सदस्य भी मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More