HomeHimachalSirmaurराज्यस्तरीय योग ओलंपियाड के लिए कोटड़ी व्यास स्कूल के 11 बच्चों का...

राज्यस्तरीय योग ओलंपियाड के लिए कोटड़ी व्यास स्कूल के 11 बच्चों का चयन

अंडर-14 ब्वायज में हर्ष, शिवानंद, शिवम और शौर्य जबकि गर्ल्ज में खुशबू व कंचन, अंडर-17 ब्वायज और गर्ल्ज में सौरभ, निखिल, अंशिका, कृतिका और प्रीतिका जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब उपमंडल के शहीद कमल कांत मेमोरियल स्कूल कोटड़ी व्यास के 11 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड के लिए हुआ है। प्रतियोगिता हमीरपुर के नादौन में 29 और 30 जून को आयोजित होगी।

बता दें कि 24-25 मई को मानगढ़ स्कूल में अंडर-14 ब्वायज और गर्ल्ज वर्गों के लिए जिला स्तरीय योग ओलंपियाड का आयोजन किया गया था, जिसमें कोटड़ी व्यास स्कूल ने दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर -17 ब्वायज एंड गर्ल्ज की योग ओलंपियाड प्रतियोगिता राजगढ़ में 26 मई को संपन्न हुई। इसमें भी स्कूल के लड़के व लड़कियों ने बाजी मारी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के दूरदराज गांवों से निकले इन 'हीरों' ने रचा इतिहास, पहाड़ जैसे बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़े और पास की UGC NET-JRF परीक्षा

अंडर-14 ब्वायज में हर्ष, शिवानंद, शिवम और शौर्य जबकि गर्ल्ज में खुशबू व कंचन, अंडर-17 ब्वायज और गर्ल्ज में सौरभ, निखिल, अंशिका, कृतिका और प्रीतिका जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय पर विजेता बने बच्चों का स्कूल पहुंचने पर फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

प्रिंसिपल रघुवीर तोमर, प्रवक्ता चतर चौहान, शशि गुप्ता, सुष्मिता शर्मा, सुशील शर्मा, ज्योति कुमारी, ओमप्रकाश, राकेश, बलदेव किरण और लता ने बच्चों और उनके कोच शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

वहीं, एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह, सदस्य मुलख राज, राजकुमार, वीणा, सुमन, मीरा, सर्वजीत के साथ साथ पंचायत प्रधान सुरेश कुमार,  बीडीसी सदस्य शशि बाला ने भी बच्चों और उनके शारीरिक शिक्षक सहित स्कूल प्रबंधन को बधाई देते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी के भवाई ब्लीच में पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत, इलाके में शोक की लहर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More