HomeHimachalSirmaurलाइव वीडियो : पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर, हाईवे निर्माण में जुटे...

लाइव वीडियो : पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर, हाईवे निर्माण में जुटे कर्मियों की सतर्कता से लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान

जैसे ही भूस्खलन हुआ, उस दौरान मौके पर तैनात निर्माणाधीन हाईवे के कार्य में जुटे एक कर्मी ने तुरंत कार का दरवाजा खोला और सवार लोगों को बाहर निकाला।

शिलाई : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाइवे-707 पर शुक्रवार सुबह भारी भूस्खलन हुआ। ये घटना उत्तरी गांव के समीप पेश आई, जहां मलबे के साथ पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर और चट्टानें हाईवे पर आ गिरी।

गनीमत ये रही कि इस दौरान हाईवे से गुजर रहे लोग भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इस दौरान एक कार भी सड़क पर फंस गई, जिसमें सवार लोगों को हाईवे निर्माण में जुटी कंपनी के एक कर्मी ने तुरंत बाहर निकालकर जान बचाई।

इस घटना के लाइव वीडियो भी सामने आए हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ, उसके ठीक नीचे एक कार खड़ी है, जिसमें एक महिला सहित 4 लोग सवार थे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्मैक के साथ 19 साल का युवक गिरफ्तार, स्पेशल डिटेक्शन सेल की बड़ी कार्रवाई

जैसे ही भूस्खलन हुआ, उस दौरान मौके पर तैनात निर्माणाधीन हाईवे के कार्य में जुटे एक कर्मी ने तुरंत कार का दरवाजा खोला और सवार लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान हाईवे के कर्मी ने भी अपनी जान जोखिम में डाली। वहीं दूसरी ओर भी हाईवे के कर्मी ने लोगों को तुरंत गाड़ी छोड़ भागने को कहा।

बहरहाल, हाईवे के कर्मियों की सर्तकता से यहां बड़ा हादसा होने से टल गया। इसके बाद निर्माणाधीन कंपनी तुरंत हाईवे को बहाल करने में जुट गई और करीब एक घंटे के बाद हाइवे पर यातायात को बहाल कर दिया गया।

उधर, कंपनी के मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि हाईवे को बहाल कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे सतर्कता बरतें। छोटी सी भी लापरवाही किसी हादसे को न्यौता दे सकती है।

ये भी पढ़ें:  चंबा में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी करेंगे जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More