HomeHimachalSirmaurपश्मी में महासू महाराज के दरबार उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी सैलाब, हिमाचल-उत्तराखंड...

पश्मी में महासू महाराज के दरबार उमड़ा श्रद्धालुओं का भारी सैलाब, हिमाचल-उत्तराखंड की देव संस्कृति का दिखा संगम

पंचमी के पावन अवसर पर गिरिपार के पश्मी गांव में आयोजित महासू पंचमी का दो दिवसीय महाजागरण धार्मिक आयोजन से कहीं आगे बढ़कर हिमाचल और उत्तराखंड की साझा देव संस्कृति का विराट उत्सव बन गया।

शिलाई : पंचमी के पावन अवसर पर गिरिपार के पश्मी गांव में आयोजित महासू पंचमी का दो दिवसीय महाजागरण धार्मिक आयोजन से कहीं आगे बढ़कर हिमाचल और उत्तराखंड की साझा देव संस्कृति का विराट उत्सव बन गया। महासू महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए दोनों राज्यों से 30 हजार से अधिक श्रद्धालु पश्मी पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते गांव की गलियां और रास्ते पूरी तरह भर गए।

महासू महाराज के प्रति लोगों की गहरी आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश के उद्योग एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी पश्मी पहुंचे। उन्होंने महासू महाराज के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें:  पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा 9 और 11 के लिए 7 फरवरी को होगी पार्श्व प्रवेश परीक्षा

रातभर भक्ति में झूमते रहे हजारों श्रद्धालु
13 सितंबर की रात आयोजित विशाल जागरण में हिमाचल और उत्तराखंड के दो दर्जन से अधिक लोक एवं भक्ति कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। रात बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। भक्ति गीतों, लोक संगीत और महासू महाराज के जयकारों से पूरा पश्मी भक्तिमय हो उठा।

हिमाचल के प्रसिद्ध लोक कलाकार दिवान शिवान और राजेश त्यागी ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। वहीं इंडियन आइडल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकीं प्रियंका नेगी की सुरीली आवाज ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तराखंड के चर्चित लोक गायक अनूप चांटा और सन्नी देयाल समेत अन्य कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर देर रात तक समां बांधे रखा।

ये भी पढ़ें:  जमटा के जंगलों में भड़की भीषण आग, 80 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित, दहशत में कटी ग्रामीणों की रात, तड़के पाया काबू

शाही स्नान यात्रा बनी मुख्य आकर्षण
14 सितंबर को महासू महाराज की शाही स्नान यात्रा महाजागरण का प्रमुख आकर्षण रही। सुबह से ही शाही स्नान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पश्मी पहुंचना शुरू हो गया। कुछ ही समय में गांव की गलियां और आसपास के रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ से भर गए।

महासू महाराज के दर्शन और शाही स्नान यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। हिमाचल और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से पश्मी में साझा देव परंपरा और सांस्कृतिक जुड़ाव की झलक देखने को मिली। दो दिवसीय आयोजन ने दोनों राज्यों की सदियों पुरानी देव आस्था और सांस्कृतिक रिश्तों को भी सामने रखा।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ के कडीयुत में 'नॉर्थ हिल क्रिक ज़ोन' इंडोर क्रिकेट एरीना का शुभारंभ, विधायक रीना कश्यप ने किया उद्घाटन
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More