HomeHimachalपूर्व चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर से मिलने दाड़ो देवरिया पहुंचे उप राष्ट्रपति...

पूर्व चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर से मिलने दाड़ो देवरिया पहुंचे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

वह करीब डेढ़ घंटा उनके घर रुके और भोजन भी किया।

नाहन : भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को निजी दौरे पर सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर से मिलने उनके घर दाड़ो देवरिया पहुंचे। दाड़ो देवरिया जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की पंचायत है।

इस मौके पर उप राष्ट्रपति ने टीएस ठाकुर के परिजनों समेत ससुराल पक्ष के लोगों से मुलाकात की। वह करीब डेढ़ घंटा उनके घर रुके और भोजन भी किया। उपराष्ट्रपति के निजी दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। इस दौरान जिला सिरमौर के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने दाड़ो देवरिया के समीप सरसानी में अपना घर बनाया है। पूर्व चीफ जस्टिस के छोटे ससुर सेवानिवृत्त अध्यापक सत्येंद्र ठाकुर ने बताया कि उप राष्ट्रपति व पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में एक साथ वकालत की थी। दोनों के बेहद अच्छे संबंध रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग शीघ्र शुरू करेगा पैलिएटिव देखभाल अभियान : सीएम

उन्होंने बताया कि डॉ. वाईएस परमार वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति दाड़ो देवरिया पहुंचे थे। जहां वह उनके परिजनों से मिले और भोजन किया। इसके बाद उप राष्ट्रपति नौणी यूनिवर्सिटी लौट गए, जहां से वह चंडीगढ़ के लिए निकले।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More