HomeHimachalSolanभंडारे में सेवा करते अचानक बेसुध हुआ व्यक्ति, अस्पताल में मृत घोषित

भंडारे में सेवा करते अचानक बेसुध हुआ व्यक्ति, अस्पताल में मृत घोषित

शव का गहनता से निरीक्षण करने पर उसके शरीर पर चोट अथवा खरोंच आदि के निशान नहीं पाए गए।

सोलन : भंडारे में सेवा करते हुए बेसुध हुए 40 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान विनोद कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव पड़गयानी, डाकघर कुमारहट्टी, तहसील एवं जिला सोलन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सीएचसी धर्मपुर से पुलिस थाना धर्मपुर में सूचना मिली कि एक व्यक्ति को कुमारहट्टी से मृत अवस्था में धर्मपुर लाया गया है। लिहाजा, तस्दीक के लिए पुलिस थाना धर्मपुर की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां एक व्यक्ति स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में पाया गया।

शव का गहनता से निरीक्षण करने पर उसके शरीर पर चोट अथवा खरोंच आदि के निशान नहीं पाए गए। मौके पर मृतक के परिजनों व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए गए। सरसरी जांच/तस्दीक करने पर पाया गया कि 6 जून 2025 को पिकअप यूनियन कुमारहट्टी की ओर से स्थानीय चौक पर भंडारे का अयोजन किया गया था, जिसमें विनोद कुमार भी सेवा दे रहा था।

ये भी पढ़ें:  प्रचंड गर्मी की तपिश में तपा हिमाचल, पारा चढ़ने से मैदानी इलाके बेहाल, जानिए कब करवट लेगा मौसम

जब वह भंडारे में काम कर रहा था तो अचानक से बेहोश हो गया। इसके बाद भंडारे में मौजूद लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान मृतक विनोद कुमार की मृत्यु पर उसके परिजनों व अन्य लोगों ने किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उसकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने या अन्य किसी बिमारी के कारण हुई है। फिर भी मामले की हर पहलू से प्राथमिकता से जांच जारी है। मृतक का पोस्टमार्टम एमएमयू सुल्तानपुर में करवाकर बिसरा प्रीजर्व करवाया गया, जिसे रासायनिक परीक्षण के लिए SFSL जुंगा भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें:  शिकंजा : सिरमौर और सोलन में चरस की बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More