HomeHimachalSolanए.बी.डी.एम. के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य : डॉ. पाठक

ए.बी.डी.एम. के तहत सभी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य : डॉ. पाठक

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी व निजी अस्पताल, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक लैब, फार्मेसी और मेडिकल स्टोर और सभी प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए पते का प्रमाण, भवन का स्पष्ट फोटो और वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र आवश्यक है।

सोलन : जिला सोलन के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों का आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत पंजीकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थानों का अनिवार्य पंजीकरण किया जाना है। इन पंजीकरण से सभी स्वास्थ्य संस्थान राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़ सकेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी व निजी अस्पताल, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक लैब, फार्मेसी और मेडिकल स्टोर और सभी प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण के लिए पते का प्रमाण, भवन का स्पष्ट फोटो और वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  21 मार्च को रिलीज होगी बॉलीवुड की ये फिल्म, सिरमौर के रमन रघुवंशी के 6 गानों को नामी गायकों ने दी आवाज

उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों से आग्रह किया है कि इन दस्तावेजों की प्रतियों के साथ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ए.बी.डी.एम.) पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाएं। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए ए.बी.डी.एम. के आधिकारिक पोर्टल https://nhpr.abdm.gov.in का उपयोग करें। जानकारी अथवा तकनीकी सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन के कमरा नंबर 132 में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जिला समन्वयक रवींद्र कुमार से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  बिजली कंपनी ने दिया काम, ठेकेदार लाखों का सामान समेटकर फरार, फिर पुलिस ने चंबा से दबोचा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More