HomeHimachalSirmaurसिरमौर में 195 नशीले कैप्सूल और 40 लीटर अवैध शराब के साथ...

सिरमौर में 195 नशीले कैप्सूल और 40 लीटर अवैध शराब के साथ धरे दो शख्स

इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने अवैध नशे के दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को धर दबोचा है। इसमें एक मामला नशीले यानी प्रतिबंधित कैप्सूल की तस्करी से जुड़ा है जबकि दूसरा मामला अवैध शराब का है। इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में माजरा पुलिस ने गश्त के दौरान रामपुर भारापुर नजदीक गुलशन फैक्टरी के पास विपिन (32) निवासी रामपुर भारापुर, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से कुल 195 +PARVION SPAS कैप्सूल बरामद किए। इस पर आरोपी के विरुद्ध ND&PS Act के तहत पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  1438 वोट लेकर रणधीर सिंह ने मारी बाजी, मानगढ़ वार्ड से पंचायत समिति सदस्य चुने गए

वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब की एक टीम ने अवैध शराब रखने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अनुसार ASI दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी दलीप सिंह निवासी गांव खारा, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब के कब्जे से वार्ड नंबर 1 नजदीक शिव नंद कालोनी के पास 40 लीटर शराब बरामद की।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें:  पुलिस कांस्टेबल भर्ती: ग्राउंड टेस्ट में 955 अभ्यर्थियों ने बहाया खूब पसीना, जानें कितने हुए पास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More