HomeHimachalमाजरा प्रकरण : बिंदल बोले- उन पर हत्या के प्रयास का केस,...

माजरा प्रकरण : बिंदल बोले- उन पर हत्या के प्रयास का केस, ईंटें बरसाने वालों पर कार्रवाई नहीं

बिंदल ने कहा कि सैनवाला गांव जिला दंडाधिकारी द्वारा लगाई गई धारा 163 नोटिफिकेशन एरिया से बाहर था।

नाहन : माजरा प्रकरण को लेकर सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई सवाल खड़े किए। उन्होंने हर संबंधित पहलू की जानकारी दी। उन्होंने सवाल किया कि 13 और 14 जून को वह स्वयं और विधायक सुखराम चौधरी स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ मौजूद थे, तो कब उन्होंने हत्या का प्रयास किया, जो एफआईआर में उनके नाम नामजद किए गए हैं।

ये सब कल्पना से बाहर है कि एसडीएम और डीएसपी के सामने हमने किसी को जान से मारने की कोशिश की। ये सीधा-सीधा राजनीतिक षड्यंत्र हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने घरों की छतों से बड़ी-बड़ी ईंटें बरसाई, जिसमें महिलाएं और पुलिस कर्मी भी घायल हुए, उनके ऊपर कोई कार्रवाई न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:  फेक आईडी बनाकर अफसर को बदनाम करने की साजिश, साइबर सेल से शिकायत

ये सब वोट बैंक बचाने के लिए राजनीतिक षडयंत्र हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुरुष अधिकारियों ने महिलाओं की पिटाई की। महिलाओं की इस अवमानना पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने युवती के अपहरण मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े किए।

सैनवाला ने प्रदर्शन तो कैसे हुआ 163 का उल्लंघन
बिंदल ने कहा कि सैनवाला गांव जिला दंडाधिकारी द्वारा लगाई गई धारा 163 नोटिफिकेशन एरिया से बाहर था। डीएम की नोटिफिकेशन में धारा 163 कीरतपुर, मेलियों, फतेहपुर, मिश्रवाला व माजरा में लगी थी। जबकि, प्रदर्शन सैनवाला ने किया गया था।

ये भी पढ़ें:  नेशनल हेराल्ड मामले में अनुराग का तीखा हमला, बोले जांच के बाद कांग्रेस ने चलाया चोर मचाए शोर अभियान

डॉ. राजीव बिंदल ने हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर लगाई गई धारा 307 का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित है और हिंदू समाज के लिए प्रताड़ना है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More