HomeHimachalधारा 163 के उल्लंघन के आरोप में बिंदल-सुखराम सहित 50 से अधिक...

धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में बिंदल-सुखराम सहित 50 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्र में धारा 163 लागू है। लिहाजा, उन सभी लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जो संबंधित धारा का उल्लंघन करते हुए धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

नाहन : जिला सिरमौर के माजरा क्षेत्र में लागू बीएनएस की धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज किया गया है।

बता दें कि दोनों आला नेताओं के साथ कई लोगों ने गत शनिवार को संबंधित क्षेत्र में अपहरण की गई युवती के मामले में धरना प्रदर्शन किया था। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि दो समुदाय के बीच सांप्रदायिक टकराव के बाद माजरा पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले 5 गांवों बीएनएस की धारा 163 लागू है। इस सूरत में क्षेत्र में 5 या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध है। गत शुक्रवार शाम ये धारा लागू की गई थी।

ये भी पढ़ें:  नेशनल मास्टर्स गेम्स में सिरमौर की सीमा परमार का जलवा, हिमाचल के लिए 4 पदक जीतकर बढ़ाया मान

इस बीच गत शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल और विधायक सुखराम चौधरी सहित 50 से अधिक लोगों ने क्षेत्र में एकत्रित होकर अपहरण हुई युवती के मामले में धरना प्रदर्शन किया था। लिहाजा, पुलिस ने धरना प्रदर्शन में शामिल सभी लोगों पर धारा 163 के उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

गौरतलब है कि यह पूरी घटना हिंदू समुदाय की युवती के अपहरण मामले में किए गए प्रदर्शन के बाद लागू इस धारा के बीच सामने आई। युवती के कथित अपहरण के आरोप विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाले एक युवक पर लगे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इन क्षेत्रों में कल से आने वाले कुछ दिन तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, बोर्ड ने ये बताई वजह

सिरमौर पुलिस ने अंबाला के साहा से युवती को बरामद किया है। युवती के सोमवार को अदालत में बयान दर्ज होंगे। चूंकि, क्षेत्र में धारा 163 लागू है। लिहाजा, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्र में धारा 163 लागू है। लिहाजा, उन सभी लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जो संबंधित धारा का उल्लंघन करते हुए धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें:  गार्ड बंधक बनाकर 50 लाख की मशीन चोरी करने वाले 2 बदमाश धरे, अन्य की तलाश, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More