HomeHimachalहिमाचल में पुलिस लॉकअप में आत्महत्या! आईओ सहित 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

हिमाचल में पुलिस लॉकअप में आत्महत्या! आईओ सहित 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मृतक आरोपी अजय कुमार को शनिवार को कॉपर वायर चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे रविवार को अदालत में पेश किया गया...

कालाअंब : हिमाचल प्रदेश में रविवार दोपहर बाद एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां चोरी के एक मामले में गिरफ्तार एक आरोपी ने पुलिस लॉकअप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला जिला सिरमौर के पुलिस थाना कालाअंब से जुड़ा है।

मृतक की पहचान हरियाणा के नारायणगढ़ निवासी अजय कुमार (36) के रूप में हुई है। मामला सामने आने पर जांच अधिकारी सहित 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जबकि एक होमगार्ड जवान को बटालियन भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक आरोपी अजय कुमार को शनिवार को कॉपर वायर चोरी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसे रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्थाओं का हुआ पतन: बिंदल

मृतक अजय को दोपहर करीब 3 बजे पुलिस लॉकअप में बंद किया गया। इसी बीच 3 बजकर 50 मिनट पर कंबल के बॉर्डर का उपयोग कर आरोपी ने फंदा लगा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक अजय नशे का आदी बताया जा रहा है और लॉकअप में नशा न मिलने के कारण वह अवसाद में चला गया था। नशा न मिलने से वह परेशान हो गया और इसी बीच उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया, लेकिन यह सब पहलू जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। इतना जरूर है कि इस घटना ने पुलिस विभाग की नींद उड़ाकर रख दी है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत न्यायिक मजिस्ट्रेट और मानवाधिकार आयोग को दे दी गई थी। सीजेएम के स्तर पर न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में इस हालत में मिला तेंदुआ, पिछली टांगें नहीं कर रहीं काम; रेस्क्यू के लिए शिमला से बुलाई टीम

दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, जिसमें पुलिस थाना कालाअम्ब का मुंशी व जांच अधिकारी शामिल है। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान को भी ड्यूटी से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

फोरेंसिक जांच के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए जा रहे हैं और जांच अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में विद्यार्थियों ने सीखीं आधुनिक खेती की तकनीकें, पुष्प और फल उत्पादन का लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More