HomeHimachalSolanमां शूलिनी मेला : बॉस्केटबॉल चैंपियन बना सरकाघाट, पुलिस लाइन सोलन रनरअप

मां शूलिनी मेला : बॉस्केटबॉल चैंपियन बना सरकाघाट, पुलिस लाइन सोलन रनरअप

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें दर्शकों का उत्साह...

सोलन : तीन दिवसीय राज्यस्तरीय शूलिनी मेले के दौरान सोलन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बास्केटबॉल टूर्नामेंट में प्रदेश की 16 टीमों ने भाग लिया। सरकाघाट की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पुलिस लाइन सोलन की टीम को फाइनल मुकाबले में पराजित कर ट्रॉफी को अपने नाम किया।

सोलन पुलिस लाइन की टीम दूसरे स्थान पर रही। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें दर्शकों का उत्साह भी चरम पर था। पंकज ठाकुर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष विनेश धीर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों की खेल भावना और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : झुग्गी में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग, अधजली हालत में मिली लाश, एक टांग उठा ले गया कुत्ता

विकास खंड सोलन बना विजेता
मां शूलिनी मेला-2025 के दौरान रस्साकसी प्रतियोगिता ठोडो ग्राउंड में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। इसमें पट्टा, धर्मपुर, सोलन नालागढ़, कुनिहार और कांडाघाट विकासखंड ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धर्मपुर और सोलन विकास खंड के मध्य खेला गया, जिसमें सोलन विकासखंड विजेता रहा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में माघी त्यौहार मनाकर घर लौट रहा था बुजुर्ग, रास्ते में मिली मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More