HomeHimachalSirmaurपच्छाद पहुंचे जयराम ठाकुर, भाजपा नेता के पिता के निधन पर जताया...

पच्छाद पहुंचे जयराम ठाकुर, भाजपा नेता के पिता के निधन पर जताया शोक

इस मौके पर शिमला संसदीय क्षेत्र से लोक सभा सांसद सुरेश कश्यप, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर भी उनके साथ मौजूद रहे।

नाहन : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के जामन की सैर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा नेता बलदेव भंडारी के पिता के निधन पर शोक जताया।

परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि पिता का सिर पर साया होना बहुत बड़ी बात होती है। इस दौरान उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस मौके पर शिमला संसदीय क्षेत्र से लोक सभा सांसद सुरेश कश्यप, पच्छाद विधायक रीना कश्यप, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर भी उनके साथ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  3 लाख की मदद से बदली जिंदगी: आवास योजना ने विधवा, एकल और दिव्यांग महिलाओं के सपनों को दिया अपना घर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More