HomeHimachalSirmaurमाजरा प्रकरण : हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,...

माजरा प्रकरण : हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छठी गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई।

पांवटा साहिब : माजरा प्रकरण के दौरान पुलिस कर्मियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रमन कुमार निवासी रामपुर माजरी, डाकघर धौलाकुआं, जिला सिरमौर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई।

पुलिस के अनुसार आरोपी रमन पर आरोप है कि माजरा प्रकरण के दौरान सामने आए दो समुदायों के बीच टकराव के दौरान उसने हेड कांस्टेबल संदीप के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया था।

इस घटना में संदीप सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने यह छठी गिरफ्तारी की है।

ये भी पढ़ें:  अब सिंचाई नहर में तैरते मिले ‘नागराज’, स्नैक कैचर भूपेंद्र सिंह ने 10 फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, दहशत में ग्रामीण

बताया जा रहा है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व घटना के सामने आए वीडियो के आधार पर आरोपी रमन की पहचान की थी और इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

इस मामले में पुलिस कर्मियों पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में कई लोगों पर केस दर्ज किया गया है, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी को भी नामजद किया गया है।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में बिजली बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, उद्योगों समेत घरेलु उपभोक्ताओं से 1.49 करोड़ की वसूली
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More