HomeHimachalSirmaurछात्राओं से छेड़छाड़ मामला : आरोपी शिक्षक ने अग्रिम जमानत के लिए...

छात्राओं से छेड़छाड़ मामला : आरोपी शिक्षक ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में किया आवेदन

पिछले 2 दिनों से पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच आरोपी हाईकोर्ट पहुंचा...

नाहन : जिला सिरमौर के उपमंडल पच्छाद के एक सरकारी स्कूल की 6 छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है, जिस पर अब आगामी 4 जुलाई को सुनवाई होगी।

पिछले 2 दिनों से पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच आरोपी हाईकोर्ट पहुंचा और अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया। अब उसे पुलिस जांच में शामिल होना पड़ेगा।

बता दें कि पीड़ित 6 छात्राओं की शिकायत पर गत बुधवार शाम पुलिस थाना पच्छाद में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

स्कूल की छात्राओं ने हिंदी विषय के शिक्षक पर छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार जैसे गंभीर आरोप अपनी शिकायत में लगाए हैं। केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें:  24 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More