HomeHimachalSirmaurदूध का उत्पादन बढ़ाएंगे और सभी मापदंडों का करेंगे पालन, दुग्ध सहकारी...

दूध का उत्पादन बढ़ाएंगे और सभी मापदंडों का करेंगे पालन, दुग्ध सहकारी समिति नेहर सवार ने लिए कई फैसले

बैठक में सभी सदस्यों ने प्लास्टिक की कैन में दूध न लाने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्णय लेते हुए भी प्रस्ताव पारित किए।

नाहन : दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति नेहर सवार की बैठक सभा के प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में दुग्ध प्रसंघ जिला सिरमौर की ओर से रमेश मुदगिल और देवदत्त शर्मा ने हिस्सा लिया।

इस दौरान बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और निर्धारित सभी मापदंडों का सख्ती से पालन करने और स्वच्छ दूध उत्पादन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक में सभी सदस्यों ने मिलावटी, बद्बूदार और खट्टा दूध सोसायटी को न देने पर हामी भरी।

बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से बढ़ाए गए दूध के दामों के प्रति खुशी जताई गई और धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार ने दूध के अभूतपूर्व दाम बढ़ाए हैं। इससे किसानों का रुख दुग्ध उत्पादन के प्रति बढ़ा है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में राज्य के 15 संस्कृत महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, ये रहे अव्वल

इसके साथ साथ बैठक में सभी सदस्यों ने प्लास्टिक की कैन में दूध न लाने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्णय लेते हुए भी प्रस्ताव पारित किए। इस मौके पर समिति से जुड़े 50 सदस्य मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More