HomeHimachalSirmaurउद्योग मंत्री का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें क्या है कार्यक्रम

उद्योग मंत्री का तीन दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें क्या है कार्यक्रम

उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8, 9 और 10 जुलाई, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

नाहन : उद्योग, संसदीय कार्य और श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 8, 9 और 10 जुलाई, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 8 जुलाई को दोपहर 1ः00 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। 9 जुलाई को सुबह 11ः00 बजे पनोग में विद्युत उप मंडल भवन का उद्घाटन करने के उपरांत वह क्षेत्र वासियों की समस्याओं का निराकरण भी करेंगे।

उद्योग मंत्री 10 जुलाई को जाखना और पांवटा साहिब में लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  वंदे मातरम के गौरवमयी 150 वर्ष: हिमाचल पुलिस ब्रास बैंड की देशभक्ति धुनों से गूंजा नाहन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More