HomeHimachalSirmaurहरिपुरधार में भूस्खलन के बीच 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, वाहन मालिकों को भारी...

हरिपुरधार में भूस्खलन के बीच 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, वाहन मालिकों को भारी नुकसान

यह घटना हरिपुरधार बाजार के ठीक ऊपर स्थित जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस के पास हुई। यहां से भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यहां पार्क वाहन चपेट में आ गए।

नाहन : उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार में भूस्खलन के बीच एक सुरक्षा दीवार के ढहने से 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत ये रही कि सुबह जिस समय ये घटना हुई, उस दौरान कोई व्यक्ति सड़क पर नहीं था।

गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने से वाहन मालिकों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, जलशक्ति विभाग के रेस्ट हाउस के बरामदे का हिस्सा भी भूस्खलन के साथ सड़क पर आ गिरा। इससे विभाग को भी नुकसान हुआ है।

यह घटना हरिपुरधार बाजार के ठीक ऊपर स्थित जल शक्ति विभाग के रेस्ट हाउस के पास हुई। यहां से भारी मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए, जिससे यहां पार्क वाहन चपेट में आ गए।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में हादसा : पिकअप खाई में गिरने से 26 साल के युवक की गई जान, चालक घायल, बैक करते वक्त गिरा वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के समय जब लोग अपने घरों में थे, अचानक एक जोरदार आवाज के साथ भूस्खलन हुआ। दीवार के मलबे के साथ मिट्टी और पत्थर भी नीचे सड़क पर आ गिरे।

इससे सड़क किनारे पार्क की गई गाड़ियों की छतें, बोनट और शीशे बुरी तरह टूट गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे।

हरिपुरधार से मंदिर और कुपवी जाने वाली मुख्य सड़क पर फैले मलबे को हटाकर यातायात को बहाल कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में आवाजाही फिर से शुरू हो सकी है।

ये भी पढ़ें:  चरस रखने के 2 दोषियों को 4-4 साल की जेल, विशेष न्यायाधीश सिरमौर की अदालत ने सुनाई सजा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More