HomeHimachalSirmaurशिलाई में डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता शिविर में जागरूक किए ग्रामीण

शिलाई में डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता शिविर में जागरूक किए ग्रामीण

मुख्य अतिथि हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

शिलाई : आदर्श युवा विकास नवयुवक मंडल लाणी (नाया) ने स्थानीय पंचायत भवन में डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से आयोजित शिविर में क्षेत्र के 70 ग्रामीण युवाओं, महिलाओं व मौजिज लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस मौके पर ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन सुरक्षा, बैंकिंग प्रणाली और सरकारी योजनाओं से जुड़ी वित्तीय जानकारी प्रदान की गई।

मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने डिजिटल युग में साक्षरता और जागरूकता की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग सीखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR का 9वां दीक्षांत समारोह : मोहित गर्ग को चेयरमैन स्वर्ण पदक, पटेल पवन संदीप को निदेशक पदक से नवाजा

मुख्य अतिथि हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। नेहरू युवा केंद्र नाहन के कार्यकारी लेखा अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने उपस्थित जनों को डिजिटल माध्यमों से आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

मुख्य वक्ता मुकुल (जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र नाहन) ने डिजिटल लेनदेन, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और आधार से जुड़ी सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित लोगों से साइबर सतर्कता अपनाने का आग्रह भी किया। वरिष्ठ नागरिक जगत राम शर्मा ने ऐसे आयोजनों की निरंतरता की मांग की।

ये भी पढ़ें:  गोविंदघाट के पास नशीले पदार्थ का सेवन करते पकड़ा ये शख्स, पांवटा साहिब पुलिस ने कार्रवाई

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य जालम सिंह शर्मा, गांव के मुखिया हुकमी राम, पंचायत प्रधान लायक राम, मंडल उपाध्यक्ष दौलत राम, सचिव राजेश कुमार, सलाहकार कुलदीप कुमार, राजू झेल्टा, राजकुमार, प्रकाश कुमार, दीप राम, सुनील कुमार, मनोज कुमार, ज्ञान चंद, अमित कुमार वर्मा, संत राम सहित महिला मंडल नाया की प्रधान लक्ष्मी देवी, मथुरा देवी आदि मौजूद रहे।

मंच का संचालन मंडल के सचिव राजेश कुमार ने कुशलतापूर्वक किया और अंत में वरिष्ठ सलाहकार राज कुमार ने सभी का आभार जताते हुए  सामाजिक जागरूकता के इस प्रयास को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील की।

ये भी पढ़ें:  पझौता में किसानों के मुद्दों पर 11 फरवरी को होगा प्रदर्शन, 15 सदस्यीय कमेटी का गठन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More