HomeBreakingजटोन बैराज से छोड़ा पानी, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा!

जटोन बैराज से छोड़ा पानी, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा!

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर को बैराज में तैनात कर्मचारियों ने सुबह 6:20 बजे इसकी सूचना दी। बताया गया कि 10 मिनट बाद यानी सुबह 6:30 बजे बैराज से पानी छोड़ा जाएगा। इससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

नाहन : जिला सिरमौर और ऊपरी इलाकों में बारिश के चलते गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते आज सुबह जटोन बैराज के गेट नंबर 4 से पानी छोड़ा गया है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर को बैराज में तैनात कर्मचारियों ने सुबह 6:20 बजे इसकी सूचना दी। बताया गया कि 10 मिनट बाद यानी सुबह 6:30 बजे बैराज से पानी छोड़ा जाएगा। इससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

इसके बाद शट डाउन के कारण जटोन बैराज से 9:30 बजे 2 और 3 नंबर गेट से पानी छोड़ा गया है। इसकी सूचना 9:25 बजे फिर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सूचना को दी गई है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: धौलाकुआं से बाता पुल तक फोरलेन की डीपीआर तैयार, 402 करोड़ से बनेगा !

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे जाने से बचें, क्योंकि तेज बहाव और जलस्तर में वृद्धि से किसी भी समय बाढ़ और भूस्खलन के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

बता दें कि जिला सिरमौर और इसके ऊपरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश हो रही है। इसके चलते गिरि नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे जटोन बैराज में सिल्ट जमा हो रही है। लिहाजा, बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है।

उधर, प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  महिला विकास प्रोत्साहन योजना- 2013 अवार्ड के लिए 20 जनवरी तक मांगे आवेदन, ये होंगे पात्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More