HomeHimachalSirmaurपंचायत भवन में चलेगा खंड विकास अधिकारी कार्यालय ददाहू, संगड़ाह के BDO को...

पंचायत भवन में चलेगा खंड विकास अधिकारी कार्यालय ददाहू, संगड़ाह के BDO को मिला अतिरिक्त कार्यभार

बीडीओ दफ्तर खोलने की अधिसूचना के बाद डीसी सिरमौर ने इसे पंचायत भवन में अस्थायी तौर पर फंक्शनल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में कहा गया है कि इस दफ्तर के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ संगड़ाह अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।

नाहन : सिरमौर जिला के ददाहू में नया खंड विकास अधिकारी (BDO) कार्यालय पंचायत भवन से संचालित होगा। संगड़ाह के BDO को इसका अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

प्रदेश के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी बीडीओ दफ्तर खोलने की अधिसूचना के बाद डीसी सिरमौर ने इसे पंचायत भवन में अस्थायी तौर पर फंक्शनल करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में कहा गया है कि इस दफ्तर के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ संगड़ाह अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।

इसके अतिरिक्त कार्यालय के कामकाज के लिए संगड़ाह विकास खंड से आवश्यकतानुसार अन्य कर्मचारियों को भी तैनात किया जाएगा। बता दें कि ददाहू में बीडीओ दफ्तर खोलने की मांग पिछले कई वर्षों से चली आ रही थी। पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी पंचायत भवन ददाहू में ये दफ्तर खोला गया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इसे बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:  गरीब कन्या की शादी के लिए रोटरी ने बढ़ाया मदद का हाथ, परिवार के चेहरे पर खिली मुस्कान

हाल ही में कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे दोबारा खोला गया है। इस दफ्तर के क्रियाशील होने के बाद सैनधार और धारटीधार इलाके की 25 पंचायतों को इसका लाभ मिलेगा। अभी तक क्षेत्र के लोगों को अपने कामकाज के सिलसिले में नाहन और पांवटा साहिब जाना पड़ रहा था।

सैनधार की पंचायतें खंड विकास कार्यालय नाहन के तहत आती हैं, जबकि धारटीधार की कुछ पंचायतें पांवटा साहिब बीडीओ कार्यालय के अधीन आती हैं। अब ददाहू में नया बीडीओ कार्यालय खुलने से कई दोनों क्षेत्रों की कई पंचायतों के लोग लाभांवित होंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के ये युवा निशानेबाज राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई, 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में शानदार प्रदर्शन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More