HomeHimachalShimlaहिमाचल में आज से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का YELLOW अलर्ट जारी

हिमाचल में आज से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का YELLOW अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। सोमवार को राज्य के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। सोमवार को राज्य के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो जनजातीय जिलों को छोड़कर शेष में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

29 जुलाई को प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 30 जुलाई को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है, जबकि 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच कम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले दो तीन दिन से मानसून कमजोर पड़ा है। निचले इलाकों में भारी उमस का आलम है। पिछले 24 घंटे के भीतर भी अधिकतर भागों में मौसम साफ बना रहा। मौसम विभाग ने फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आगामी दिनों में भारी बारिश होगी। आज सुबह से ही आमसान में काले बादल मंडराए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  गिरि नदी को पार करते तेज बहाव में बह गया टीचर, नहीं लगा कोई सुराग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More