HomeHimachalसड़क सुरक्षा पर फिल्म बनाइए और जीतिए 25 हजार की इनामी राशि,...

सड़क सुरक्षा पर फिल्म बनाइए और जीतिए 25 हजार की इनामी राशि, परिवहन विभाग लेकर आया बड़ा मौका

हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग द्वारा ‘सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागी सड़क सुरक्षा विषय पर शॉर्ट फिल्म या वीडियो बनाकर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।

नाहन : सड़क हादसों में कमी लाने और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग द्वारा ‘सड़क सुरक्षा फिल्म महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक प्रतिभागी सड़क सुरक्षा विषय पर शॉर्ट फिल्म या वीडियो बनाकर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। परिवहन विभाग इसके लिए नकद इनामी राशि के साथ साथ सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित भी करेगा।

प्रतियोगिता के लिए बनाई जाने वाली फिल्म या वीडियो हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में हो सकती है, जिसकी अधिकतम अवधि 5 मिनट निर्धारित की गई है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि 15 फरवरी 2026 तक ई-मेल departmentoftransporthp@gmail.com पर या परिवहन निदेशालय, लीड एजेंसी, रोड़ सेफ्टी सेल, शिमला-171004 के पते पर भेज सकते हैं। इस महोत्सव में हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में सड़कें टूटीं-फूटीं, स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ रहीं… आखिर जवाबदेह कौन?

इन सभी प्राप्त वीडियो और फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा। अलग-अलग आयु वर्गों में चुने गए विजेताओं को इनाम राशि के साथ सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। विभाग 18 से 25, 25 से 32, 32 से 40 आयु वर्ग और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विजेता प्रतिभागियों को 25-25 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान करेगा।

इसके अलावा 20 स्पेशल प्राइज भी रखे गए हैं। इन प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  वोट डालने निकले 70 वर्षीय बुजुर्ग की रास्ते में मौत, चुनावी माहौल के बीच पसरा मातम

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी फिल्म या वीडियो भेजकर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। प्रत्येक प्रविष्टि के साथ एक निर्धारित फॉर्म जमा करना अनिवार्य होगा, जो क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  पत्नी की बीमारी और बैंक लोन के तनाव में आकर उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More