HomeHimachalSirmaurसनौरा-छैला सड़क पर ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम, हादसा टला

सनौरा-छैला सड़क पर ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम, हादसा टला

इस दौरान बसें भी जाम में फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों सामना करना पड़ा। करीब 4 घंटे बाद सड़क आवाजाही के लिए बहाल हो पाई।

राजगढ़ : सनौरा-छैला-नैरीपुल सड़क पर शनिवार सुबह एक ट्रक अचानक पलट गया। हादसा शिलाबाग के समीप श्लैच कैंची के आसपास हुआ। गनीमत ये रही कि ट्रक सड़क पर पलटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

हालांकि, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ट्रक पलटने के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान बसें भी जाम में फंसी रहीं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों सामना करना पड़ा। करीब 4 घंटे बाद सड़क आवाजाही के लिए बहाल हो पाई।

एसएचओ राजगढ़ राजविंदर सिंह ने बताया कि ट्रक (नंबर एचपी08बी-7141) सेब पैकिंग के लिए गत्ते की पेटियां लेकर चौपाल की तरफ जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया। 9 बजे के आसपास जेसीबी से ट्रक को हटाया गया। इसके बाद जाम बहाल हो सका।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के सिरमौर में दर्दनाक हादसा, मां-बेटी समेत 4 लोगों की मौत, इलाके में शोक की लहर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More