HomeHimachalMandiहिमाचल में गहरी खाई में समाई ऑल्टो कार, 3 युवकों की गई...

हिमाचल में गहरी खाई में समाई ऑल्टो कार, 3 युवकों की गई जान, CM ने जताया शोक

सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने खाई में कार को देखा, तो तुरंत 108 एंबुलेंस और जंजैहली पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल थे।

मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क पेश आया है। जंजैहली-छतरी मार्ग पर मगरूगला के पास एक ऑल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान देवदत्त (37), यशपाल (38) और मंगल चंद (39) के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा बीती देर रात हुआ। ऑल्टो कार सड़क से करीब 300 मीटर नीचे जा गिरी। सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने खाई में कार को देखा, तो तुरंत 108 एंबुलेंस और जंजैहली पुलिस को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें:  नाहन-कुमारहट्टी NH-907A पर सफर होगा मजेदार, जानें क्या हो रही है तैयारी

मौके पर तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को तुरंत जंजैहली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि सड़क धंसने की वजह से ये हादसा हुआ। ये सभी युवक सराज के छतरी के रहने वाले थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। उधर, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस घटना के दो घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। सीएम ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  उपमुख्यमंत्री ने देवरी खनेटी में किया 38.08 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More