HomeAccidentरात को स्कूटी से घर लौट रहे रिटायर्ड फौजी की हादसे में...

रात को स्कूटी से घर लौट रहे रिटायर्ड फौजी की हादसे में मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

वह सेना की 7 जैक राइफल से सेवानिवृत्त होने के बाद टाटा मिनरल वाटर कंपनी में बतौर सिक्योरिटी अफसर के पद पर कार्यरत थे। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पांवटा साहिब : उपमंडल पांवटा साहिब में नेशनल हाईवे-07 पर हुए सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान ऋषिपाल (48) निवासी गांव जोगीबन, डाकघर शंभूवाला, तहसील नाहन के रूप में हुई है, जो सेना की 7 जैक राइफल से सेवानिवृत्त होने के बाद टाटा मिनरल वाटर कंपनी में बतौर सिक्योरिटी अफसर के पद पर कार्यरत थे।

हादसा गत बुधवार देर रात कोलर क्षेत्र में हुआ, जहां ट्रक और स्कूटी की जबरदस्त टक्कर हो गई। माजरा पुलिस के अनुसार ऋषिपाल बुधवार रात ड्यूटी समाप्त कर अपनी स्कूटी नंबर (एचपी71ए-1397) से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह कोलर के पास पहुंचे, तो वहां ट्रक नंबर (एचआर65ए-7637) से स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें:  ITI पास इन अभ्यर्थियों के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, नाहन में भरे जाएंगे 200 पद, कंपनी देगी सभी ये सब सुविधाएं

हादसे में स्कूटी चालक ऋषिपाल के सिर पर गंभीर चोटें आई, जिन्हें ईलाज के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : पच्छाद के इस स्कूल के प्रिंसिपल सस्पेंड, अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता के लगे हैं गंभीर आरोप
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More