HomeHimachalSirmaurनशे के विरोध सड़कों पर उतरे नाहन कालेज के विद्यार्थी, निकाली जागरूकता...

नशे के विरोध सड़कों पर उतरे नाहन कालेज के विद्यार्थी, निकाली जागरूकता रैली

इस अवसर पर ड्रग एब्यूज सेल की प्रभारी प्रोफेसर भारती, लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज, प्रो. सुदेश, प्रो. दीपिका, प्रो. टविंकल ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

नाहन : डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ड्रग एब्यूज सेल ने वीरवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में 350 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशा विरोधी स्लोगनों, पोस्टरों और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर यशवंत विहार कालोनी आदि क्षेत्रों से होती हुई पुनः महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

इस अवसर पर ड्रग एब्यूज सेल की प्रभारी प्रोफेसर भारती, लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज, प्रो. सुदेश, प्रो. दीपिका, प्रो. टविंकल ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

ये भी पढ़ें:  मजबूत लोकतंत्र के लिए हर व्यस्क का मतदान करना संवैधानिक अधिकार व नैतिक कर्तव्य : एडीएम

इसके अतिरिक्त महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. उत्तमा पांडेय, प्रो. नवदीप शाह और डॉ. जगपाल तोमर भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों पर विचार प्रस्तुत किए और नशा मुक्त समाज की शपथ ली।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More