HomeHimachalChambaचंबा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार...

चंबा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 6 की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला। सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। भंजराडू-शहवा-भड़कवास सड़क पर हुए कार हादसे में 2 बच्चों सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक दौड़ गई है।

यह दिल दहला देने वाला हादसा देर रात पधरी के पास उस वक्त हुआ, जब कार एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला। सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:  नालागढ़ में युवक ने अपने दोस्त को मारी गोली, घायल पीजीआई रेफर, आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की विशेष टीमें

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन रात का समय और बेहद दुर्गम इलाका होने के कारण बचाव कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सभी शवों को खाई से बाहर निकाला।

इस हादसे में जान गंवाने वालों में बुलवास गांव के राजेश कुमार (40), उनकी पत्नी हंसो (36), बेटी आरती (17) और बेटा दीपक (15) शामिल हैं। इनके अलावा राकेश कुमार (44) और हेम पाल (37) की भी मौत हुई है। मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ट्रक की टक्कर से कांगड़ा के व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दूसरे हादसे में एक गंभीर

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि हादसे की सही वजह जानने के लिए आगे की जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More