HomeHimachalSirmaurरक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निजी बस ऑपरेटर ने दी मुफ्त यात्रा...

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निजी बस ऑपरेटर ने दी मुफ्त यात्रा की सौगात

बलविंदर सिंह की दो बसें "श्री पांवटा साहिब हाईवेज" के नाम से चलती हैं। दोनों बस शिमला से पांवटा साहिब रूट पर संचालित होती हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को इन बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई।

सोलन : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की, वहीं एक निजी बस ऑपरेटर भी इस पुनीत कार्य में आगे आए। पांवटा साहिब बस यूनियन के प्रधान बलविंदर सिंह ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को अपनी दोनों बसों में निशुल्क सफर की सुविधा प्रदान की।

बलविंदर सिंह की दो बसें “श्री पांवटा साहिब हाईवेज” के नाम से चलती हैं। दोनों बस शिमला से पांवटा साहिब रूट पर संचालित होती हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को इन बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई।

ये भी पढ़ें:  कोलर रेंज में चयनित इन 14 वन मित्रों को जारी हुए नियुक्ति पत्र, विभाग ने दिए ये निर्देश

बलविंदर सिंह ने बताया कि यह पहल महिलाओं को अपने भाइयों के पास आसानी से पहुंचने और त्योहार को खुशी-खुशी मनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि यह छोटा-सा प्रयास भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को और भी मजबूत बनाने की दिशा में एक सामाजिक योगदान है।

उन्होंने बताया कि आज से करीब 8 साल पहले उनके चालक सुरेश ठाकुर और परिचालक सचिन कपूर ने सरकारी बसों में फ्री सेवा को देखते हुए अपनी बस में भी इस सुविधा को जारी करने का ऐलान किया था और उन्होंने इस फैसले को आगे भी जारी रोकने की बात कही।

ये भी पढ़ें:  सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों के अलग कैडर के प्रस्ताव पर भड़का प्रवक्ता संघ, शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन

ऐसे में निजी बस ऑपरेटर द्वारा दी गई यह मुफ्त सेवा आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हुई। स्थानीय लोगों ने बलविंदर सिंह के इस फैसले का स्वागत किया और इसे समाज में एक सकारात्मक उदाहरण बताया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More