HomeHimachalSirmaurविनोद शर्मा बने नगर अध्यक्ष, पंकज गर्ग को मिली मंत्री की जिम्मेदारी,...

विनोद शर्मा बने नगर अध्यक्ष, पंकज गर्ग को मिली मंत्री की जिम्मेदारी, ABVP की नई नगर कार्यकारिणी का गठन

इस मौके पर चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश मंत्री मनीष बिरसांटा ने विनोद शर्मा और पंकज गर्ग के नामों की घोषणा की। इसके बाद विनोद शर्मा ने अपनी टीम का विस्तार किया।

नाहन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने नाहन नगर में अपनी नई टीम का गठन कर दिया है। रविवार को हुई बैठक में युवा चेहरों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन ने भविष्य की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान विनोद शर्मा को नगर अध्यक्ष, जबकि पंकज गर्ग को नगर मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस बैठक में जिला संगठन मंत्री सचिन सपटा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने अपने उद्बोधन में ABVP के 75 साल के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि यह संगठन छात्रों के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के हितों के लिए भी लगातार काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ क्षेत्र की इन पंचायतों में छूटे मतदाताओं के नाम सूचियों में होंगे शामिल : DC

उन्होंने जोर देकर कहा कि ये एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जहां गुरू और शिष्य मिलकर काम करते हैं और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई कि वह शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और साधारण विद्यार्थियों को भी नेतृत्व के लिए तैयार करेगी।

इस मौके पर चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश मंत्री मनीष बिरसांटा ने विनोद शर्मा और पंकज गर्ग के नामों की घोषणा की। इसके बाद विनोद शर्मा ने अपनी टीम का विस्तार किया।

इस नई टीम में कई प्रतिभाशाली और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जगह मिली, जिनमें विनोद ठाकुर, नरेंद्र और अंशुल शर्मा को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, लक्की शेख, पल्लवी ठाकुर और सनी शर्मा सह-मंत्री की भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें:  मातर स्कूल में फंसे बच्चों को निकालने के लिए उफनते खड्ड में उतरे होमगार्ड के जवान, तीन घंटे चला रेस्क्यू, सुरक्षित निकाले

इसके अलावा प्रदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष, नितिन ठाकुर को कार्यालय मंत्री और अनिल शर्मा को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ साथ संजू ठाकुर को खेलो भारत, कपिल चंदोला को एस.एफ.एस., अमित कन्यास को एस.एफ.डी. और प्रियंका ठाकुर को राष्ट्रीय कला मंच जैसे महत्वपूर्ण आयामों के लिए संयोजक के तौर पर नियुक्ति की गई, ताकि संगठन की गतिविधियां और प्रभावी ढंग से चल सकें।

इस मौके पर नई टीम के सदस्यों ने बैठक में संकल्प लिया कि वे संगठन को और सशक्त बनाएंगे। छात्र हितों की रक्षा करेंगे और नगर स्तर पर रचनात्मक व जनहित के कार्यों को गति देंगे। बैठक में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मिल्कफेड और एनडीडीबी के बीच ये 3 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित, नाहन और नालागढ़ में लगेंगे दूध प्रसंस्करण संयंत्र
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More