HomeCrimeसिरमौर में 8.90 ग्राम स्मैक के साथ ये शख्स गिरफ्तार, गुप्त सूचना...

सिरमौर में 8.90 ग्राम स्मैक के साथ ये शख्स गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई

सूचना मिली थी कि मिश्रवाला को जाने वाली नहर सड़क पर एक व्यक्ति पैदल भगवानपुर की तरफ जा रहा है, जिसके हाथ में एक कैरी बैग है। यदि कैरी बैग की तलाशी ली जाए तो उसमें भारी मात्रा में स्मैक बरामद हो सकती है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा की टीम ने एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना की एक टीम गश्त पर तैनात थी। इसी बीच सूचना मिली कि मिश्रवाला को जाने वाली नहर सड़क पर एक व्यक्ति पैदल भगवानपुर की तरफ जा रहा है, जिसके हाथ में एक कैरी बैग है। यदि कैरी बैग की तलाशी ली जाए तो उसमें भारी मात्रा में स्मैक बरामद हो सकती है।

सूचना पक्की और विश्वसनीय थी। जिस पर पुलिस ने पीपलीवाला क्षेत्र में मुकाबिर खान (32) पुत्र याफिद अली निवासी गांव भगवानपुर, डाकघर पुरुवाला कांशीपुर, तहसील पांवटा साहिब की तलाशी लेकर उसके कब्जे से 8.90 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की।

ये भी पढ़ें:  चौगान मैदान में एनएसयूआई और हिम फिजिकल अकादमी ने छेड़ा सफाई अभियान

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने NDPS Act में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More