HomeHimachal31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला,...

31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला, आयोजन को लेकर हुई बैठक

बैठक के दौरान मेले में क्षेत्र के दूसरी जगहों से देवी-देवताओं को आमंत्रित करने का भी प्रस्ताव रखा गया, ताकि मेले को और अधिक भव्य बनाया जा सके। इसके अलावा बिजली, जल आपूर्ति, अग्निशमन, परिवहन, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की गई।

श्री रेणुकाजी : विधानसभा उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने कुब्जा पवेलियन में अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि इस बार यह मेला 31 अक्तूबर से 5 नवंबर 2025 तक मनाया जाएगा।

मेले के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आमंत्रित किया जाएगा, जबकि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मेले का समापन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेले को और अधिक भव्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मेले को सफल बनाने के लिए दिए गए निर्देशों को कड़ा पालन करने को कहा।

ये भी पढ़ें:  कल्याण विभाग की 6 समितियों की बैठकों में DC हमीरपुर का सख्त एक्शन, जारी किए ये निर्देश

बैठक के दौरान मेले में क्षेत्र के दूसरी जगहों से देवी-देवताओं को आमंत्रित करने का भी प्रस्ताव रखा गया, ताकि मेले को और अधिक भव्य बनाया जा सके। इसके अलावा बिजली, जल आपूर्ति, अग्निशमन, परिवहन, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की गई।

बैठक में अवगत करवाया गया कि मेले के दौरान मेला परिसर में मांस, मछली, शराब, नारियल का प्रयोग बंद रहेगा। मेले को प्लास्टिक मुक्त हरित मेला के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए गैर सरकारी संस्थानों का सहयोग भी लिया जाएगा। बैठक में डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा और रेणुकाजी विकास बोर्ड के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सीएम से मिले महानिदेशक बीआरओ, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इन सड़कों के बुनियादी ढांचे पर चर्चा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More