HomeHimachalस्वतंत्रता दिवस पर नाहन में होंगे विक्रमादित्य सिंह, जानिए लोक निर्माण मंत्री...

स्वतंत्रता दिवस पर नाहन में होंगे विक्रमादित्य सिंह, जानिए लोक निर्माण मंत्री का पूरा कार्यक्रम

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण मंत्री 15 अगस्त को सुबह 11 बजे नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

नाहन : प्रदेश लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 15 व 16 अगस्त, 2025 को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण मंत्री 15 अगस्त को सुबह 11 बजे नाहन चौगान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इसके उपरांत लोक निर्माण मंत्री पांवटा साहिब में श्री गुरू गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद गुरू नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में 46वीं राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि रहेंगे।

दोपहर 3ः20 पर आंजभोज क्षेत्र को जोडने वाले भंगानी पुल और लोक निर्माण विभाग की सड़कों का निरीक्षण करेंगे। शाम 4 बजे विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह टारूभैला में जन समस्याओं को भी सुनेंगे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : HPSEDC को प्रदेश के युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने के निर्देश

उन्होंने बताया कि मंत्री 16 अगस्त को प्रातः 11 बजे बेचड़ का बाग में जनसमस्याएं सुनेंगे और इसके उपरांत दोपहर 1ः50 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि भाग लेंगे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More