HomeHimachalश्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों...

श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियों पर चर्चा, भक्तों की सुरक्षा के साथ सुविधाओं पर फोकस

मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर डीसी सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस समीक्षा बैठक में विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नाहन : उतर भारत के प्रसिद्ध श्री महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर आश्विन नवरात्र मेला आगामी 22 सितंबर से आरंभ होकर 7 अक्तूबर 2025 तक चलेगा।

मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर डीसी सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस समीक्षा बैठक में विधायक नाहन अजय सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डीसी ने कहा कि आश्विन नवरात्र मेले के दौरान यात्रियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कालाअंब से त्रिलोकपुर मुख्य मार्ग और त्रिलोकपुर के लिए अन्य सम्पर्क मार्गों की समय रहते मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  इंटरनेशनल आर्ट एंड कल्चर फेस्टीबल-2025 : इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें युवा

उन्होंने मंदिर न्यास और सरकारी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन करना सुनिश्चित करें ताकि मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके है।

मेले के आयोजन हेतु एस.डी.एम नाहन को मुख्य मेला अधिकारी, तहसीलदार नाहन मेला अधिकारी और डी.एस.पी नाहन कानून सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला पुलिस अधिकारी होंगे।

उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सैक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सी.सी. टीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मंडी में हाइड्रा से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की गई जान, 2 घायल

इसके अतिरिक्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह रक्षा व निजी सुरक्षा एजेंसियों के सुरक्षा कर्मचारियों को अस्थाई आधार पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में मेले के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त कालाअंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा व विद्युतीकरण, परिवहन सुविधा व वाहन पार्किंग और आपदा प्रबंधन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

ये भी पढ़ें:  बच्चा गोद दिलाने वाले गिरोह पर हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 और दबोचे, अब तक 9 गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मेला के दौरान केवल चयनित भंडारा स्थानों पर ही भंडारे का आयोजन होगा। एसडीएम नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर राजीव सांख्यान ने मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।

इसके उपरांत मंदिर न्यास का आय-व्यय तथा विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, मंदिर न्यास के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More