HomeHimachalकुदरत का डबल अटैक: हिमाचल के इस जिले में एक घंटे में...

कुदरत का डबल अटैक: हिमाचल के इस जिले में एक घंटे में भूकंप के दो झटकों ने डराया

पहला भूकंप का झटका तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई, जो कि मध्यम स्तर का था। इस अचानक झटके से गहरी नींद में सोए लोगों की आंख खुल गई।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के निवासियों के लिए बुधवार की सुबह बेचैनी भरी रही। जब लोग गहरी नींद में थे, तभी धरती दो बार कांप उठी। इससे चारों ओर हलचल मच गई। लोग अचानक दहशत में आ गए।

पहला भूकंप का झटका तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई, जो कि मध्यम स्तर का था। इस अचानक झटके से गहरी नींद में सोए लोगों की आंख खुल गई।

अभी लोग पहले झटके की दहशत से उबर भी नहीं पा रहे थे कि सुबह 4 बजकर 39 मिनट पर एक और झटका आया, जो पहले से कहीं अधिक तीव्र था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई। इस दूसरे और तेज झटके ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया। कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

ये भी पढ़ें:  सरकारी स्कूलों में CBSE बोर्ड के प्रति भारी उत्साह, मंडी में 12 हजार से अधिक बच्चों ने लिया प्रवेश

बता दें कि दो दिन पहले ही कांगड़ा जिले  के पालमपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 दर्ज की गई थी। अब चंबा में भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया है। फिलहाल, भूकंप से कहीं से भी जान और माल की हानि की कोई सूचना नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें:  116 साल की उम्र पर मतदान का जज्बा वही... हमीरपुर में बुजुर्ग मतदाता खड़कू राम ने खींचा सबका ध्यान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More