HomeHimachalMandiपंडोह डैम के पास ब्यास नदी में गिरा सेब से लदा वाहन,...

पंडोह डैम के पास ब्यास नदी में गिरा सेब से लदा वाहन, तलाश जारी

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन में कितने लोग सवार थे और वे कहां के रहने वाले हैं।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पंडोह डैम के पास सेब से लदा एक वाहन सड़क से करीब 100 मीटर नीचे ब्यास नदी में गिर गया। यह हादसा बुधवार तड़के हुआ। हादसे के बाद से वाहन और उसमें सवार लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिसके बाद तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार सेब से भरा यह वाहन पंडोह डैम के पास से गुजर रहा था कि तभी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और सीधे ब्यास नदी में समा गया। नदी का बहाव तेज होने के कारण वाहन तुरंत ही पानी में बह गया।

ये भी पढ़ें:  मंत्रिमंडल के फैसले : 1000 रोगी मित्र होंगे नियुक्त, कांस्टेबल के 800 पद भरने को मंजूरी, राजगढ़ में खुलेगा उप-अग्निशमन केंद्र

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा। ब्यास नदी में वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, नदी का तेज बहाव और गहराई बचाव कार्य में बाधा बन रहे हैं।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वाहन में कितने लोग सवार थे और वे कहां के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दर्दनाक हादसा: बांदल-सुराख सड़क पर गहरी खाई में लुढ़की कार, दो लोगों की गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More