Home Himachal Sirmaur विधायक सोलंकी और राज्य परियोजना निदेशक ने किया डाइट एक्सीलेंस कार्य का...

विधायक सोलंकी और राज्य परियोजना निदेशक ने किया डाइट एक्सीलेंस कार्य का निरीक्षण

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डाइट बिल्डिंग का कार्य अब सड़क के साथ ही प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद राज्य परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने तीनों उपनिदेशकों के साथ समग्र शिक्षा के सभी सदस्यों एवं जिला समन्वयकों के साथ बैठक की। सभी जिला समन्वयकों से उनकी इंटरवेंशन के बारे में पूर्ण जानकारी ली।

0

नाहन : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में चल रहे डाइट एक्सीलेंस कार्य का विधायक अजय सोलंकी एवं राज्य परियोजना निदेशक राजेश शर्मा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

इस मौके पर विधायक, राज्य परियोजना निदेशक, जिला परियोजना अधिकारी रीटा गुप्ता, जिला शिक्षा उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) हिमेंद्र बाली व जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) राजीव ठाकुर, वित्त अनुभाग अधिकारी अरुण शर्मा, डाइट एक्सीलेंस वर्क के ठेकेदार सभी ने संयुक्त रूप से बैठक कर डाइट के कार्य के दौरान जो तकनीकी खामियां पाई गई, उन पर विशेष निर्णय लिया।

एक्सीलेंस कार्य के प्रति निर्देश एवं समय सीमा निर्धारित की गई। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डाइट बिल्डिंग का कार्य अब सड़क के साथ ही प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद राज्य परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने तीनों उपनिदेशकों के साथ समग्र शिक्षा के सभी सदस्यों एवं जिला समन्वयकों के साथ बैठक की। सभी जिला समन्वयकों से उनकी इंटरवेंशन के बारे में पूर्ण जानकारी ली।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में पकड़ा गया तेंदुआ, दहशत में जी रहे ग्रामीणों को मिली राहत, वन विभाग की रणनीतिक कार्रवाई सफल

डाइट संस्थान का भ्रमण किया। साईंस लैब से लेकर सभी जिला समन्वयकों के कमरों का भ्रमण किया और कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर समस्त डाइट, समग्र शिक्षा, एवं इंस्पेक्शन स्टाफ उपस्थित रहा।