HomeHimachalभारी भरकम चट्टान की चपेट में आया ट्रक, भूस्खलन से कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन...

भारी भरकम चट्टान की चपेट में आया ट्रक, भूस्खलन से कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन प्रभावित

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह हो रहे भूस्खलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिलासपुर और मंडी के बीच कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर थापना के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

यहां पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने लगा, जिसकी चपेट में एक ट्रक भी आ गया। गनीमत रही कि ट्रक का पिछला हिस्सा ही क्षतिग्रस्त हुआ और चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद फोरलेन पर आवाजाही  रुकने से यात्रियों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  नीट पेपर लीक मामले पर नाहन में कांग्रेस ने घेरी केंद्र सरकार, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांगा इस्तीफा

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब तक सड़क को पूरी तरह से साफ नहीं कर दिया जाता, तब तक यातायात बहाल करना संभव नहीं होगा। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें या मौसम ठीक होने तक यात्रा टाल दें।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे भूस्खलन का खतरा और बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:  प्राकृतिक खेती: चंबा में 133 किसानों से 185.92 क्विंटल गेहूं खरीदा, 80 रुपये प्रति किलो मिला MSP
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More