HomeHimachalSirmaurसिरमौर की इस पंचायत का प्रधान और 5 वार्ड सदस्य टर्मिनेट, डीसी...

सिरमौर की इस पंचायत का प्रधान और 5 वार्ड सदस्य टर्मिनेट, डीसी ने जारी किए आदेश

आदेशों के मुताबिक विकास कार्यों में जिस धन राशि का दुरुपयोग किया है, उस धनराशि को तुरंत पंचायत निधि के खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पंचायत से संबंधित जो भी संपत्ति उनके पास है, वह पंचायत सचिव के पास जमा करवाने के भी निर्देश दिए हैं।

नाहन : जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की अश्याड़ी पंचायत के प्रधान और 5 वार्ड सदस्यों को विकास कार्यों में सरकारी धन के दुरुपयोग पर डीसी सिरमौर ने बर्खास्त कर दिया है।

सोमवार को जारी आदेशों में डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत अश्याड़ी के पंचायत प्रधान अनिल कुमार, वार्ड सदस्य एक सुषमा देवी, वार्ड नंबर दो प्रदीप सिंह, वार्ड नंबर तीन कमलेश देवी, वार्ड नंबर चार चंद्रकला और वार्ड नंबर पांच खजान सिंह को हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम की उल्लंघना करने, प्रत्यक्ष लाभ अर्जित करने और अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  किसानों के लिए काम की बात: जुलाई के दूसरे पखवाड़े में क्या करें? कृषि विश्वविद्यालय ने फसलवार जारी किया पूरा प्लान

आदेशों के अनुरूप अयोग्य घोषित किए गए पंचायत प्रधान और पंचायत के वार्ड सदस्यों को छह वर्ष की अवधि के लिए पंचायत पदाधिकारी के रूप में निर्वाचित होने के लिए भी अयोग्य करार कर दिया है।

आदेशों के मुताबिक विकास कार्यों में जिस धन राशि का दुरुपयोग किया है, उस धनराशि को तुरंत पंचायत निधि के खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पंचायत से संबंधित जो भी संपत्ति उनके पास है, वह पंचायत सचिव के पास जमा करवाने के भी निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें:  जगत सिंह नेगी ने सिरमौर के बागथन में 1.25 करोड़ से बनने वाली जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का किया शिलान्यास
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More