HomeEmploymentउप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 10 सितंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू

उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 10 सितंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू

सफल उम्मीदवार को वार्षिक सीटीसी 3 लाख रुपये से उपर दिया जाएगा। सामान्य श्रेणी में 40 आयु वर्ग तक के पुरुष व महिला व भूतपूर्वक सैनिक 45 वर्ष तक आयु वर्ग के उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

बिलासपुर : जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी दी कि एसबीआई इन्श्योरेंस कंपनी लिमिटेड घुमारवीं द्वारा डेवलपमेंट मैनेजर के 5 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में प्रातः 10ः30 से एसबीआई इन्श्योरेन्स कंपनी लिमिटेड, घुमारवीं द्वारा डेवलपमेंट मैनेजर के 5 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सामान्य श्रेणी में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन और भूतपूर्वक सैनिक बाहरवीं पास होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि सफल उम्मीदवार को वार्षिक सीटीसी 3 लाख रुपये से उपर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी में 40 आयु वर्ग तक के पुरुष व महिला व भूतपूर्वक सैनिक 45 वर्ष तक आयु वर्ग के उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 10 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब के इस उद्योग के कर्मचारी SPREE योजना में कवर, जानें क्या हैं लाभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More