HomeHimachalडा. बिंदल का आरोप, गाली देने वाली पार्टी बनी कांग्रेस, जनता कभी...

डा. बिंदल का आरोप, गाली देने वाली पार्टी बनी कांग्रेस, जनता कभी माफ नहीं करेगी

बिंदल ने कहा कि चुनाव आयोग जो पूरे देश और प्रदेशों में पिछले कई दशकों से चुनाव करवाता आया है, वही चुनाव आयोग जिसने पूरे देश में लगभग 60 साल तक कांग्रेस की सरकारें बना कर दी, वो जब कांग्रेस की सरकार बनाता है तो राहुल गांधी की दृष्टि में वो निष्पक्ष होता है, लेकिन वही चुनाव आयोग जब किसी और पार्टी की सरकार बनाता है तो राहुल गांधी की दृष्टि में चुनाव आयोग निकम्मा हो जाता है।

शिमला : प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बड़ी कुंठा का शिकार है। वो पार्टी जो देश 400 से ज्यादा सीटें लेकर लगातार 60 साल तक सत्ता में रही, वो आज जनता के द्वारा लगातार नकारी जा रही है। बड़े-बड़े प्रदेश कांग्रेस पार्टी के हाथ से छूट गए हैं, जहां कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही है। ये छटपटाहट इस स्तर तक पहुंच गई है कि संविधानिक संस्थाओं को देश के अंदर गाली देना, देश के बाहर गाली देना, यह राहुल गांधी की फितरत में शामिल हो गया है।

बिंदल ने कहा कि चुनाव आयोग जो पूरे देश और प्रदेशों में पिछले कई दशकों से चुनाव करवाता आया है, वही चुनाव आयोग जिसने पूरे देश में लगभग 60 साल तक कांग्रेस की सरकारें बना कर दी, वो जब कांग्रेस की सरकार बनाता है तो राहुल गांधी की दृष्टि में वो निष्पक्ष होता है, लेकिन वही चुनाव आयोग जब किसी और पार्टी की सरकार बनाता है तो राहुल गांधी की दृष्टि में चुनाव आयोग निकम्मा हो जाता है।

ये भी पढ़ें:  सोमवती अमावस्या पर श्री रेणुका जी झील में शाही स्नान, सैकड़ों ने नवाया शीश

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी न केवल देश के प्रधानमंत्री है, अपितु विश्व विख्यात नेता है। उनके प्रति हर मंच पर अपशब्दों का प्रयोग करना, उनकी माता के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करना, राहुल गांधी के मंच पर खड़े हुए कांग्रेसी नेता जो उनके ईशारे पर कुछ भी कहते रहेंगे, यह अक्षम्य अपराध है। देश की जनता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपशब्दों के लिए कभी क्षमा नहीं करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आई, तो चुनाव आयोग ठीक था, लेकिन जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी तो चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर दिया। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन गई तो चुनाव आयोग निष्पक्ष, जब महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे कांग्रेस के खिलाफ आए तो चुनाव आयोग कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया।

ये भी पढ़ें:  आरडीजी अस्थायी व्यवस्था थी, वित्तीय अनुशासन से ही राज्यों की स्थिरता संभव : गजेंद्र सिंह शेखावत

उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को चुनाव की श्रेणी में डालकर रखना, उनको वोट का अधिकार देना, ये देश के खिलाफ है। देश की संपदा, देश के संसाधन उनका उपयोग घुसपैठिए करते रहे और वोट डालकर नैरेटिव को बदलने का प्रयास करते रहे। यह भारत की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और घुसपैठियों के साथ खड़ी कांग्रेस बेनकाब होती हुई दिखाई देती है। इसलिए राहुल गांधी जो अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, देश की जनता सब कुछ देख रही है।

ये भी पढ़ें:  किसान की बेटी तपस्या का कठोर तप, बीए में मेरिट पाकर लहराया सफलता का परचम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More